Bharatiya_Sena_Ka_Gauravshali_Itihas
Bharatiya_Sena_Ka_Gauravshali_Itihas
Bharatiya_Sena_Ka_Gauravshali_Itihas__undefined__undefined
Bharatiya Sena Ka Gauravshali Itihas

₹1,200

₹6,000

80% Off

Biggest Sale of the Year!

0H:0M:0S

View Available Offers

Final Price inclusive of all taxes

Cash on Delivery

Get it delivered in 3-7 days

size

22 x 14 x 2 cm

Product Information

Genre

Defence


Author Name

Major General Ian Cardozo


About Author

मेजर जनरल इयान कारडोजो का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल और कॉलेज में शिक्षा प्राप्‍त की। जुलाई 1954 में क्लीमेंट टाउन, देहरादून में ज्वाइंट सर्विसेज विंग में शामिल हुए, जो जनवरी 1955 में पुणे स्थानांतरित हो गया और नेशनल डिफेंस एकेडमी के नाम से प्रसिद्घ हुआ। यहाँ पर वह पहले कैडेट थे जिन्होंने बेहतरीन ऑलराउंडर कैडेट के रूप में स्वर्ण पदक प्राप्‍त किया और मेरिट में प्रथम स्थान पर रहने के कारण उन्हें रजत पदक दिया गया। भारतीय सैन्य अकादमी में फिफ्थ गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की पहली बटालियन में उन्हें कमीशन मिला। सन् 1971 में बँगलादेश में सिलहट के युद्ध में जख्मी तथा अक्षम होने पर, एक पाँव खोने की अक्षमता पर, वह विजय प्राप्‍त कर भारतीय सेना में इन्फैंट्री बटालियन की कमान के लिए स्वीकृत होनेवाले भारतीय सेना के पहले अधिकारी बने। इसके बाद उन्होंने इन्फैंट्री डिवीजन की कमान सँभाली और सन् 1993 में पूर्व में एक कोर के चीफ ऑफ स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त हुए। संप्रति वह द स्पास्टिक सोसाइटी ऑफ नॉर्दर्न इंडिया के साथ विकलांगता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।.


Material

Paperback


Ideal for

Unisex


Code

9789386231451 (ISBN CODE)


No

{" of Pages":"544 pages"}


Country Of Origin

India

Product Description

भारतीय सेना का इतिहास विशिष्‍ट, उच्च कोटि का और गौरवशाली रहा है। भारतीय सैनिकों के शौर्य, साहस, पराक्रम एवं बलिदान की गाथाएँ सदियों से गाई जाती रही हैं। वे गाथाएँ इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं। शौर्य व साहस के अतिरिक्‍त भारतीय सेना सैन्य धर्म एवं चरित्रगत आचरण के लिए भी जानी जाती है। बारहवीं शताब्दी से लेकर अब तक—फिर चाहे वह पृथ्वीराज चौहान, राजा पोरस, राणा साँगा, महाराणा प्रताप या शिवाजी के नेतृत्व में लड़ी हो अथवा प्रथम व द्वितीय विश्‍वयुद्ध में ब्रिटिश सेना के झंडे तले या स्वतंत्रता के पश्‍चात‍् उसने चीन व पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा हो—उसका इतिहास सैन्य दृष्‍टिकोण से उज्ज्वल और गौरवपूर्ण रहा है। भारतीय सेना के परंपरागत, चारित्रिक और सैद्धांतिक मूल्यों का समावेश करते हुए इसके सैनिकों द्वारा समय-समय पर प्रस्तुत सैन्य आदर्शों का विवरण इस पुस्तक में प्रस्तुत है। सेना के विशिष्‍ट व उच्च अधिकारियों द्वारा वर्णित यह गौरवशाली गाथा पुस्तक में दिए गए सैकड़ों जीवंत चित्रों के द्वारा और भी रोचक, रोमांचक व प्रामाणिक बन पड़ी है। यह पुस्तक भारतीय सेना, उसके विकास एवं विस्तार तथा राष्‍ट्रीय विकास में उसके योगदानों के संबंध में पाठकों के लिए संक्षिप्‍त, विश्‍लेषणपरक और प्रामाणिक जानकारी प्रस्तुत करती है। भारतीय सेना के आरंभिक काल से लेकर आज तक के इतिहास को सँजोए यह पुस्तक स्वयं में अद‍्भुत एवं अनुपम प्रस्तुति है।.