Meri_Mulakaten
Meri_Mulakaten
Meri_Mulakaten__undefined__undefined
Meri Mulakaten

₹1,100

₹5,667

80% Off

Biggest Sale of the Year!

0H:0M:0S

View Available Offers

Final Price inclusive of all taxes

Cash on Delivery

Get it delivered in 3-7 days

size

22 x 14 x 1.2 cm

Product Information

Genre

Biography


Author Name

Gopal Sharma


About Author

राजस्थान विधानसभा के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा चर्चित पुस्तक 'कारसेवा-से-कारसेवा तक' के लेखक हैं।पुलिस की गोलियों और विवादित ढाँचे को ध्वस्त कर रहे उत्तेजित कारसेवकों के बीच खड़े रहकर की गई रिपोर्टिंग के आधार पर लिखी गई वह पुस्तक अल्प समय में रिकॉर्ड बिक्री और चिरस्मरणीय लेखन के लिए जानी जाती है। कश्मीर घाटी में आतंकवाद के भीषण माहौल और गोलीबारी भरी चुनौती के बीच लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया। वहाँ मौजूद रहे शर्मा ने उस माहौल में एकता यात्रा का पूरा कवरेज किया; तत्कालीन ऐतिहासिक घटनाक्रम पर उनकी पुस्तक 'चलो कश्मीर' उस दहशत भरे दौर का सशक्त दस्तावेज है। पत्रकारिता में लगभग चार दशकों से सक्रिय शर्मा 'महानगर टाइम्स' के संस्थापक संपादक और पूर्व में राजस्थान पत्रिका के मुख्य संवाददाता के रूप में जनता की आवाज प्रखरता से उठाते रहे हैं। भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा और राजस्थान में आई.ए.एस. की पहली गिरफ्तारी हुई। एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए की गई पहल के कारण डेयरी राज्यमंत्री को इस्तीफा देना और गिरफ्तार होना पड़ा। बच्चियों को पैदा होते ही मार दिए जाने से संबंधित सूपा कन्या कांड, तीन बेकसूर नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर बीलवाड़ी प्रकरण, बीसलपुर विस्थापितों की समस्या, खान घोटालों का सिलसिलेवार खुलासा किया। दिवराला सती प्रकरण की कवरेज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुई। संसद् पर हमला, गोधरा के परिणाम, सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने में बाधा, मनमोहन सिंह के भविष्य में प्रधानमंत्री होने, नए नरेंद्र के उदय जैसे सर्वप्रथम आकलन सदैव खरे साबित हुए। देश के ज्यादातर राज्यों के चुनावों और लगभग 300 जिलों में रिपोर्टिंग का अनुभव। अमेरिका के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव का सटीक कवरेज।


Material

Hardcover


Ideal for

Unisex


Code

9789355626851 (ISBN CODE)


No

{" of Pages":"400 pages"}


Country Of Origin

India

Product Description

डॉ. मोहन भागवत की कल्पना स्पष्ट है, 'समता युक्त, शोषण मुक्त, स्वाभिमानी, संगठित और प्रबुद्ध समाज के जीवन के सभी क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने की भावना के साथ उठ खड़े होने से ही सामर्थ्यवान, वैभवशाली और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव है। इसके लिए संवैधानिक तंत्र और समाज की दृढ़ इच्छाशक्ति महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी। सजग स्पष्ट और अचूक नीतियाँ और स्वार्थ भेदरहित समाज देश के भाग्य निर्माता हो सकते हैं। इसलिए उन्हें एक-दूसरे का पूरक बनकर चलना होगा। 'निश्चय ही चुनाव में वाजपेयी की रैली न होने देने के लिए विमान को नहीं उतारने दिया जा रहा था। पायलट ने बता दिया कि ईंधन खत्म होने की नौबत आ गई है। लगा कि देश के भाग्य बने हुए वाजपेयी सहित हम सबके कभी भी चिथड़े उड़ जाएँगे। यदि विमान को तत्काल हरियाणा में कहीं उतरने की अनुमति नहीं मिलती तो उसके भीषण परिणाम हो सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद हम एक ऐसी आशंका से बाहर निकलकर खुली हवा में साँस ले रहे थे, जिसे सोचना भी रोंगटे खड़े करने वाला था। फिर भी भाजपा ने इतनी गंभीर घटना को मुद्दा नहीं बनाया। श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराए जाने के बाद भाजपा के शीर्ष नेता चार्टर विमान से जम्मू के लिए रवाना हुए। उड़ान भरते ही पायलट ने जानकारी दी कि विमान पर गोलीबारी की जा रही है। दिल धड़काने वाले उन क्षणों के बीच नरेंद्र मोदी औरों से अलग निडर होकर विमान में आगे-पीछे की सार-सँभाल करते रहे। थोड़ी देर बाद पायलट ने ऐलान किया कि विमान गोलीबारी की रेंज से बाहर निकल आया है। उसी के साथ मोदी की आवाज गूंज उठी-' भारत माता की जय।'